फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मी और ठेकेदार में विवाद, मारपीट भी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका में डोर-टू-डोर ठेका सफाई कर्मियों व ठेकेदार के बीच डीजल को लेकर विवाद हो गया। ठेकेदार ने सफाई कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। डोर टू डोर कर्मचारियों ने डीजल में कटौती का आरोप लगाया है। वहीं ठेकेदार ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई है। मगर बाद में कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने व अन्य स्थानों से कूड़ा उठवाने के ठेका सफाई कर्मचारियों को तीन दिन में 15 लीटर डीजल ठेकेदार द्वारा दिया जाता है। ठेकेदार ने सफाई कर्मचारियों से पांच दिन में 15 लीटर डीजल खर्च करने की बात कही। इस पर सफाई कर्मी बिगड़ गए। शुक्रवार की सुबह नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग में ठेका सफाई कर्मी व ठेकेदार के बीच कहासुनी होने के विवाद हो गया। ठेकेदार ने सफाई कर्मियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। घटना के बाद ठेकेदार अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी है।
ठेकेदार ने बताया कि ठेका सफाई कर्मियों को शहर का ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से कूड़ा उठाने के लिए तीन दिन में 15 लीटर डीजल दिया जाता है। अधिक डीजल दिए जाने के कारण सफाई कर्मी वाहन से डीजल निकाल लेते थे। इसके बाद उनकी ओर से पांच दिन में 15 लीटर डीजल देने की बात कही गई। इस पर सफाई कर्मचारी आग बबूला हो गए और विवाद हो गया। ठेकेदार ने कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। दोपहर को कोतवाली में सफाई कर्मचारियों व ठेकेदार के बीच समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें