फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संस्कार भारती की सभा में कला विभाग की नई संरचना पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। संस्कार भारती मेरठ प्रांत की ओर से रविवार को एक सभा का आयोजन बिसौली गेट स्थित एक धर्मशाला में किया गया। बैठक में अखिल भारतीय स्तर पर संगठन की नवीन कार्य रचना व कार्य के स्वरूप पर चर्चा की गई। संगठन के विभाग प्रचारक शरद ने हास्य विधाओं में भारतीय बोध की पुनः स्थापना पर जानकारी दी और बताया कि पंच परिवर्तन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी जागरण, पर्यावरण की चिंता व नागरिक कर्तव्य के द्वारा हम अपने राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु के गरिमामयी स्थान पर स्थापित कर सकते है। इस संदर्भ में सभी का वांछित सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन

वहीं, संघ क्षेत्र प्रचारक प्रमुख पदम ने कहा कि कला विभाग से संबंधित विषय जैसे 64 कलाओं सहित अन्य विशेष कला आदि का समावेश पांच विभागों में किया गया है। प्रत्येक विभाग में कला विभाग संयोजक व प्रत्येक विभाग में कला विभाग टोली बनेगी। जो एक श्रेष्ठ मार्गदर्शन व सलाहकार के रूप में कार्य करेगी। प्रत्येक विभाग की टोली के श्रेष्ठ कलाकार अपनी विधा के कलाकारों की सूची स्थानीय समितियों से बनाकर उन्हें अपने साथ टोली के रूप में जोड़ेंगे। इस प्रकार कला क्षेत्र का कार्य स्थानीय समिति से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक प्रदर्शित होगा।
इस अवसर पर अनुपम भटनागर, वैद्य बृजनंदन शर्मा, देवेंद्र रावत, वागीश दिनकर, प्रेम प्रकाश अरोरा, इंद्रपाल शर्मा, सौरभ कुमार, राम किशोर मिश्र, डा. जय शंकर दुबे, रमेश चंद बोहरा, प्रवीन कुमार आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें