फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, सहयोग चाहिए : डाॅ. वीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं चाहिए। दिव्यांगजन केवल सहयोग चाहते हैं। यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को बदायूं रोड स्थित रिसोर्ट में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार की एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सामाजिक अधिकारिता शिविर में बताैर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व वृद्धजनों को उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन

सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप जलाकर निशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एडिप योजना एवं वयोश्री योजना चलाई जा रही है। एडिप योजना से 75 ब्लॉकों पर क्रमबद्ध सहायक उपकरणों के लिए वितरण कार्यक्रमों का आयोजन सामाजिक मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। आज चंदौसी के साथ-साथ तमिलनाडु के कृष्णा पल्ली में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दोनों जगह हो रहा है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों इस प्रयास में हैं कि हर घर जल पहुंचे तथा हर घर बिजली, शिक्षा तथा स्वावलंबन पहुंचे। पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डॉ. सुगंधा सिंह, डीएम डाॅ राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट तथा एडीएम प्रदीप वर्मा, एल्मिको के सीएमडी प्रवीन कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञान सिंह, सीडीओ राम आशीष, नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
-
डीएम ने भेंट की पुस्तिका
मुख्य अतिथि समेत अन्य मंचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर सम्मान दिया गया। इस दौरान डीएम राजेंद्र पैंसिया ने मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार को जनपद के प्राचीन तीर्थों एवं कूपों से संबंधित मानचित्र की पुस्तिका भेंट की तथा जानकी सेवा समूह बनियाखेड़ा द्वारा निर्मित गो उत्पाद तथा पूजा की चौकी भी भेंट की गई।
-
ट्राईसाइकिल समेत किया गया अन्य उपकरणों का वितरण
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत 81 मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, 49 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 288 ट्राईसाईकिल, 246 बैसाखी, 158 छड़ी, 168 कान की मशीन, 13 सुगम्य केन, दो वॉकर, तीन स्मार्ट फोन, 18 ब्रेल किट, छह टीएल एम किट, एक सीपी चेयर का वितरण किया। जबकि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत 60 कान की मशीन, एक स्पाईनल सपोर्ट, 102 नी ब्रेस, 21 सरवाईकल कॉलर, 51 लैम्बो सैक्रल बेल्ट, 49 छड़ी/ छड़ी सीट सहित / समायोज्य छड़ी, 15 चेयर/ स्टूल कमोड, 05 व्हील चेयर / कमोड सहित, 01 ट्राईपॉड वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें