फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन पर झूमते-झूमते हार्ट अटैक से गई जान

Fri, 17 Feb 2023 01:53 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल। गांव अतरासी में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कांवड़ियों की सेवा में लगे कल्याण िसंह भजन पर झूम कर रहे थे। इसी दौरान वह गिर गए।  परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत की बात कही।
विज्ञापन

 गांव अतरासी निवासी कल्याण सिंह यादव (65)  पुत्र जयपाल सिंह ने कांवड़ियों की सेवा के लिए संभल बहजोई मार्ग पर अपने घर के बाहर ही टेंट की व्यवस्था कराकर भंडारा कराया था।  कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की थी।
 बृहस्पतिवार की दोपहर भंडारा चल रहा था और कुछ कांवड़िये आराम कर रहे थे। इस दौरान डीजे पर महाकाल का भजन बज रहा था। ग्रामीणों के अनुसार कल्याण भजन पर नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

  मृतक की पत्नी विरमा देवी ने बताया कि उनके पति किसान थे। कांवड़ियों के लिए हर वर्ष भंडारा कराते थे और उनकी सेवा करते थे। इस बार भी सेवा के लिए टेंट लगवाया था और भंडारा      कराया था।
विज्ञापन

 अचानक मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटी और बेटों को छोड़ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें