फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: सपा नेता के बेटे पर रिवॉल्वर तानने के मामले में नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सपा के निवर्तमान जिला महासचिव के बेटे पर रिवॉल्वर तानने के मामले में दूसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधिकारी भी इस मामले में जबाव देने में कतराते रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि समझौते की बात चल रही है। जबकि सपा नेता का कहना है कि उन्होंने समझौते की कोई बात नहीं की है। नगर के मोहल्ला आर्य समाज रोड पर समाजवादी के निवर्तमान जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार के बेटे रवि शंखधार का बाइक को लेकर सराफ व्यापारी सुधांशु से बुधवार को विवाद हो गया था।
विवाद के बाद सराफ व्यापारी सुधांशु अपने साथ कुछ लोगों को लेकर सपा नेता के बेटे की दुकान पर आ गया और उसकी ओर रिवॉल्वर तान दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

मामला पुलिस तक पहुंचा तो सराफा व्यापारी को हिरासत में लिया गया था। बृहस्पतिवार को भी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोतवाल पंकज लावानियां से इस मामले में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें