फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रधान और सचिव के खिलाफ धुरैटा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक के गांव धुरैटा में कब्रिस्तान के नजदीक लगे खराब सरकारी हैंडपंप को उखाड़कर दूसरे गांव ले जाने को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समस्या के समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि छह महीने से सरकारी हैंडपंप खराब है। बावजूद इसके ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव द्वारा सही नहीं कराया गया है। जिससे मोहल्ले के लोग पीने के पानी को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव धुरैटा के निवासी हनीफ सैफी ने बताया कि पिछले छह महीने से सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा है। जिससे मोहल्ले के लोगों को पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। सोमवार को चार मजदूरों ने सरकारी हैंडपंप को उखाड़ लिया। पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रधान ने कहा है कि यहां से हैंडपंप उखाड़ना है। मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया तो मजदूर सरकारी हैंडपंप को छोड़ कर चले गए। प्रदर्शन करने वालों में फरदीन, नूरहसन, मुजम्मिल, एहसान, सैफ अली, नवाब अली, उवैस, सुहेल, तरहेज, मजीद, मोहम्मद आलम, साजिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें