फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भरत मिलाप का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
रामलीला का मंचन। - फोटो : रामलीला का मंचन।
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव में रामलीला के चलते कलाकारों के द्वारा भरत मिलाप और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। इस दौरान पंडाल श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि श्री राम के वनवास जाने की खबर सुन कर भरत उनसे मिलने वन को जाते हैं। जहां उनका श्री राम से मिलाप होता। भरत प्रभु श्रीराम से अयोध्या चलने का आह्वान करते हैं लेकिन श्रीराम नहीं जाते। जिससे भरत उनकी खड़ाऊ लेकर सिर रखकर अयोध्या लौट जाते हैं और सिंहासन पर श्रीराम की खड़ाऊ रखकर राजपाठ चलाते हैं। वहीं श्री राम द्वारा ताड़का वध का भी मंचन किया गया। इस अवसर पर इस लाला कृष्ण लाल, मास्टर दयाराम, प्रेम मौर्य, प्रेम पाल सिंह, लाखन सिंह, नबाव सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें