फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शिव बरात में शामिल झांकियों को देखकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सरायतरीन में बैंडबाजे के साथ भगवान शिव की बरात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल विभिन्न झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन

सोमवार को शाम बहजोई मार्ग पर स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर से श्री पातालेश्वर महादेव समिति की ओर से निकली भगवान शिव की बरात शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, समाजसेवी रामकेहर आर्य, निर्दोष कुमार आढ़ती, कमल कौशल वार्ष्णेय, अनुराग सर्राफ, अनिल सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व भगवान गणेश जी का पूजन कर शुभारंभ किया।
शोभायात्रा रामा टाकीज रोड, मोहल्ला चकली, पुलिस चौकी चौराहा, लाल मस्जिद, मोहल्ला बारहसैनी, मंगलपुरा, डाकघर रोड, शाहजीपुुरा, बाजार गंज, रिक्शा स्टैंड चौराहा, पीला खदाना होते हुए देर रात मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड के साथ गणपति बप्पा की झांकी रही। प्रभु बिहारी, महाकाल, महाबली हनुमान, राक्षस वध, काली अखाड़ा, दुर्गा माता, अघोरी का अखाड़ा भी शामिल रहा।
विज्ञापन

इनके पीछे बाबा जगन्नाथ, लंका दहन, महाकाल और दुर्गा माता की झांकियां चलीं। आखिर में ताशे की धुन पर बराती नाचते गाते हुए चल रहे थे। जिनके पीछे भोलेनाथ की बग्गी एवं दूल्हे के रूप में नंदी पर सवार होकर महादेव चल रहे थे। झांकियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। इस दौरान महंत पंडित जुगल किशोर मिश्रा, मुकेश सिंद्यल, अमित वार्ष्णेय, सुशील वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, सुमित सर्राफ, गिरिराज किशोर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें