फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शिव मंदिर पर श्रीरामकथा का श्रवण करने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
चंदौसी के बड़ा महादेव ​स्थित प्राचीन ​शिव मंदिर पर श्रीराम कथा सुनाते कथा वाचक ​शिवशंकर भारद्वा
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बड़ा महादेव के प्राचीन शिव मंदिर पर चल रही श्रीराम कथा में मंगलवार को कथा वाचक शिवशंकर भारद्वाज ने श्रीराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्नान श्रद्धालुओं से किया। कथा के दौरान भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा के दौरान श्रद्धालु श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन

कथा वाचक ने बताया कि भगवान राम ने बाल अवस्था से ही असुरों का नाश करना शुरू कर दिया था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। कथा वाचक ने बताया कि जो श्रीराम कृपा का आश्रय नहीं लेता, वह कितना ही शक्ति संपन्न क्यों न हो, लेकिन वह हमेशा चिंतित रहता है। कथा वाचक ने बताया कि श्रीराम कथा के सुनने और अध्ययन करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।
कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृष्णा शर्मा, विनोद रस्तोगी, मोनू एमआर, आयुषी रस्तोगी, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, अर्चना शर्मा, विनोद बिन्नी, बंटू वार्ष्णेय, चिंटू शर्मा, उत्सव, ओम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें