फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: काठमांडू के देवा ने दिल्ली के सुमित को हराया

Tue, 12 Dec 2023 12:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। सिरसी में सय्यद जमालुद्दीन उर्फ दादा मखदूम के उर्स में सोमवार को पांचवें दिन दंगल में पहलवानों ने दांवपेच आजमाते हुए खूब जोर लगाया। कांठमांडू के देवा ने दिल्ली के सुमित को चित कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

सोमवार को दंगल में जम्मू कश्मीर के जावेद गनी ने तीन कुश्तियां लड़ीं। इसमें वह दो जीते। पहली कुश्ती दिल्ली के बिच्छू और गोरखपुर के अर्जुन के बीच हुई। इसमें बिच्छू पहलवान ने अर्जुन को पटकनी दी। दूसरी कुश्ती जम्मू कश्मीर के पहलवान जावेद गनी और राजस्थान के पहलवान सोनू के बीच रही। जावेद गनी ने यह कुश्ती जीती। तीसरी कुश्ती मेरठ के लंगड़ा पहलवान और बरेली के सुल्तान पहलवान के बीच रही। इसमें लंगड़ा पहलवान कुश्ती जीते। चौथी कुश्ती बनारस के पहलवान विक्रम और जावेद गनी के बीच रही। इसमें जावेद गनी ने कुश्ती जीती। पांचवी कुश्ती काठमांडू नेपाल के पहलवान देवा थापा और दिल्ली के पहलवान सुमित के बीच रही। इसमें देवा थापा ने जीत हासिल की। छठी और सबसे रोमांचक कुश्ती जावेद गनी और देवा थापा के बीच रही। इसमें दोनों पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। निर्धारित समय तक चली यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। निर्णायक की भूमिका सुल्तान पहलवान ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें