फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला व झोपड़ी में लगी आग, घरेलू सामान व नकदी जलकर राख, दो पक्षी भी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर में बुधवार की रात पशुशाला व झोपड़ी में आग लगने से दो पशु झुलस गए और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में दो ग्रामीणों के हाथ भी झुलस गए।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के गांव बिलासपुर में बुधवार की रात दस बजे किसान रामकिशोर की पशुशाला में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पशुशाला से सटकर बनी झोपड़ी में भी आग फैल गई। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
ग्रामीणों ने पशुशाला से बंधे पशुओं को खोलकर बाहर निकाला। इस दौरान दो पशु झुुलस गए। पशुओं को बचाने और झोपड़ी से सामान निकालने के प्रयास में ग्रामीण सुरेश सिंह व शिवकुमार भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। आग की लपटों के आगे ग्रामीण बेबस हो गए और उनका सामान नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी में रखा सामान जल चुका था। रामकिशोर ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने से कपड़े, अनाज, चारपाई, बर्तन, करीब दस हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान जल गया।
उसने बताया कि पशुशाला व झोपड़ी में आग लगने से एक लाख रुपये की क्षति हुई है। गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने गांव में पहुंच निरीक्षण कर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें