चंदौसी के कैथल गेट स्थित एमसीएक्स गोदाम में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु : स्रोत - आयोजक
चंदौसी। कैथल गेट के एमसीसी गोदाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक महंत रमेश दास जी महाराज ने बताया कि भगवान कृष्ण ने अपनी बाल लीलाओं के माध्यम से बचपन में ही यह सिद्ध कर दिया कि वह ही ईश्वर है।
कथा वाचक ने बताया कि भगवान कृष्ण अपनी लीलाओं के माध्यम से सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते उनकी हर रोज शिकायतें मां यशोदा के पास आती थी। जब मैया यशोदा उनसे बोलती थी कि तुम माखन चुरा के क्यों खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर कहते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। कथा के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मौसम गुप्ता, मोहित गुप्ता देव तिवारी, अनुराग तिवारी, कौशलेंद्र तिवारी, चितरंजन पाण्डेय आदि मौजूद रहे। संवाद