फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पहले हुई नाले की सफाई की सिल्ट नहीं उठाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला लोधियान के वाशिंदों ने घरों के आगे पड़ी नाले की सिल्ट सफाई कर्मचारियों द्वारा नहीं उठाने पर नगर पालिका के विरुद्ध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, मगर अभी तक नाले की सिल्ट नहीं उठाई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ले लोधियान के वाशिंदों ने बताया कि एक माह पूर्व नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने घरों के सामने स्थित नाले की सफाई की थी। उस समय नाले से निकली सिल्ट नाले के किनारे डाल दी थी। नाले की सफाई को एक माह का समय बीतने के बाद भी सफाई कर्मचारियों द्वारा नहीं उठाई गई है। जबकि रोजाना नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सिल्ट वाले स्थान से कुछ दूरी आकर बैठ जाते हैं और डेढ़ से दो घंटे बाद चले जाते हैं। मोहल्ले वासी कई बार नगर पालिका में शिकायत भी कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। सिल्ट से उठने वाली दुर्गंध से घरों में रहना दूभर हो गया है और संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन नहीं चेत रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन, दिनेश, सोनू, राजू, चेतन, राकेश, रिंकू, बंटी, कुलदीप, राधेश्याम, गीता, वीरा, लता, लीलावती, गुड्डो, प्रीति, रूबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें