फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना में चिकित्सक को गिरफ्तार किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल में एक चिकित्सक द्वारा अधिवक्ता के साथ मारपीट करने की घटना की निंदा की गई है। इसमें तत्काल चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। बृहस्पतिवार को श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान में विश्व ब्राह्मण संघ की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि एक चिकित्सक द्वारा अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट एवं अभद्रता पर हमारा संगठन घोर निंदा करता है। दोषी चिकित्सक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि पीड़ित अधिवक्ता अवधेश कुमार शर्मा को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर संभव प्रयास करेगा और आगे की रणनीति तय करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि आरोपी चिकित्सक पर जब तक उचित कार्रवाई नहीं होगी तब तक संगठन चैन से नहीं बैठेगा, किसी भी स्तर पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में चंद्रप्रकाश शर्मा, मुन्नू शर्मा, संतोष शर्मा, अनिल शर्मा, इन्द्रदेव त्रिवेदी, कुलदीप शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, भरत मिश्रा, मुनेश शर्मा, सौरभ कौशिक, अनमोल शर्मा, प्रकाश शर्मा, बालकिशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें