फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दोहरे हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव लावर में दोहरे हत्याकांड के चार दिन भी बाद भी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एसपी की ओर से गठित की गई टीमें लगतार दबिश दे रही है, पर नतीजे अभी शून्य है। नामजद चार आरोपी अभी फरार हैं, अज्ञात के विषय में भी अभी कोई सुराग कशी नहीं लगी है। आरोपियों के घर खाली पड़े हैं, रिश्तेदार तक घर छोड़ गए हैं। डीआईजी के निर्देश पर एएसपी स्वयं वारदात के नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात में गांव निवासी विजयपाल ने बेटी के प्रेमी के पिता व तहेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी हरपाल को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की थी। डीआईजी ने भी घटना स्थल का दौरा किया था तथा आरोपियों की गिरफ्तार के निर्देश दिए थे। एएसपी व सीओ को स्वयं इस घटना में लगाया था। वारदात हुए चार दिन बीत गए हैं। पर फरार आरोपियाें का कोई सुराग नही लगा है। पुलिस ने आरोपियों की रिश्तेदारी में दबिश दी। पुलिस की दबिश की खबर मिलने पर आरोपियों के रिश्तेदार भी भूमिगत हो गए हैं। वहां भी पुलिस दबिश देकर खाली हाथ लौट आई है। सर्विलांस टीम भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। मुख्य आरोपी विजयपाल, उसका बेटा हरिओम, भाई जयनारायण, गांव निवासी काली व दो अज्ञात पुलिस के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। एएसपी श्रीश्चंद्र बृहस्पतिवार को भी जुनावई पहुंचे, टीमों से अब तक हुए वर्कआउट की जानकारी ली।
गांव में तनाव बरकरार, पुलिस तैनात
गांव लावर में भी तनाव का माहौल है। मृतकों के घर पर एक-एक दरोगा, दो-दो सिपाही व पीएसी तैनात कर रखी है। फरार चल रहे विजयपाल को लेकर ज्यादा सतर्क हैं। कही आरोपी अपनी बेटी व उसके प्रेमी पर दोबारा वारदात न कर दें। बेटी व उसके प्रेमी के गांव न आने पर ही आरोपी ने बेटी के प्रेमी के पिता व उसके तहेरे भाई की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें