फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जीएसटी के जटिल नियमों को सरल बनाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर बबलू सिंह और धर्मेंद्र कुमार से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापार से जुड़ी विभिन्न परेशानियों को दूर करने और जीएसटी के जटिल नियमों को सरल बनाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने डिप्टी कमिश्नर से नए जीएसटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि नया रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है और इसे किस प्रक्रिया के तहत कराया जा सकता है। वहीं, व्यापारी शाह आलम मंसूरी ने आईटीसी से जुड़े प्रावधानों के बारे में जानकारी ली और इसे सही तरीके से समायोजित करने पर चर्चा की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि जीएसटी की जटिल धाराओं के कारण व्यापारी परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि व्यापारियों के लिए सरल और स्पष्ट नियम बनाए जाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और होली मिलन के अवसर पर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रेम ग्रोवर, उमेश चंद्र वार्ष्णेय, रमेश ग्रेवाल, सुभाष मित्तल, शाह आलम मंसूरी और सागर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें