ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू की ग्राम प्रधान के पति लेखराज को गिरफ्तार करने गई असमोली थाने की पुलिस टीम को शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने घेर लिया। पुलिस किसी तरह मौके से लौटी। ग्रामीणों ने यह विरोध कुछ लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने पर किया गया था। कुछ देर नोकझोंक भी की गई। हालांकि पुलिस जिस लोगों को पूछताछ के लिए लेकर आई थी। उनको छोड़ दिया गया है।
20 फरवरी को गांव निवासी रूपजहां की उसके दो भाई और पिता ने हत्या कर दी थी। रूपजहां गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती थी और उसके साथ चली गई थी। प्रेमी के पास से लौटाकर लाने में ग्राम प्रधान पति लेखराज समेत तीन लोगों पर आरोप लगा था। पुलिस ने हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज किया था।
इसी मुकदमे गिरफ्तार करने के लिए टीम शुक्रवार की रात ग्राम प्रधान के घर पहुंची थी। कुछ लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए थे। सरकारी गाड़ी के साथ निजी गाड़ी भी पुलिस ले गई थी। निजी गाड़ी का घेराव ग्रामीण महिलाओं ने किया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी खराब हो गई थी इसके बाद कुछ महिलाएं एकत्र हो गई और ग्राम प्रधानपति के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को लेकर बहस करने लगी थीं। जिन लोगों को पूछताछ के लिए लाए थे उनको छोड़ दिया गया है।