फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ की एक बैठक सोमवार को मोहल्ला सीकरी गेट स्थित अनिल राधे गुड्डू के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल नागर ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार 20 अप्रैल तक निकायों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को स्थायी नहीं करती, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए मानदेय 20 हजार रुपये का विभागीय आदेश जारी नहीं होता और बढ़ती आबादी के अनुसार नई भर्तियां नहीं की जातीं, तो एक मई मजदूर दिवस से पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से लगातार कौम जगाओ, संविदा स्थायी करो, निजीकरण समाप्त करो जैसे अभियानों को चलाया जा रहा है। इसके तहत जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन का मन बना लिया है और जरूरत पड़ी तो लखनऊ में भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री शिव कुमार राही, जिलाध्यक्ष अजय कुमार राजवर, सेठ जय कमल, अजय चौहान, कैलाश चंद चटवाल, राजू अनजान, विशाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें