बहजोई में पालिका के खिलाफ धरने पर बैठे पदाधिकारी। संवाद
बहजोई। मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में पालिका के खिलाफ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धरना 83 वें दिन भी जारी रहा। इस बीच पदाधिकारियों की ओर से पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
सोमवार को धरनास्थल पर मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर मेला ट्रस्ट के पदाधिकारियों में मनोज कुमार का कहना था कि पालिका की ओर से नियम विरुद्ध तरीके से वंदन योजना के तहत मंदिर के सौंदर्यीकरण के नाम से टेंडर जारी किया गया था। बाद में टेंडर की धनराशि से मंदिर के स्थान पर मेला की जमीन पर सत्संग भवन का निर्माण शुरू करा दिया गया। यह गलत है। बीते दिनों प्रशासन व पुलिस के आला अफसरों समेत शासन व सरकार से की गई शिकायत के बाद सत्संग भवन का निर्माण कार्य तो बीते कई दिनों से बंद है। बावजूद इसके अभी तक मेला की जमीन पर नियम विरुद्ध हुए सत्संग भवन का निर्माण हटवाकर टेंडर निरस्त किया जाए। इस बीच अध्यक्ष अरुण गोस्वामी समेत भुवनेश शरद, संजीव कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, हिमांशु कुमार, मुरली वाष्र्णेय व डब्बू आदि रहे। संवाद