संभल। असमोली बाईपास पर रेलवे क्रासिंग के आसपास सड़क टूटी हुई है और गहरे गड्ढे बन गए हैं।
सड़क ही ऐसी स्थिति कई महीनों से है। यहां से वाहनों के गुजरने के दौरान हादसे का खतरा बढ़ा हुआ है। कई वाहनों में नुकसान भी हो चुका है। फिर भी जिम्मेदार विभाग अन्जान बना हुआ है।मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम से असमोली बाईपास पर जाने के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के आसपास सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। दोनों तरफ गहरे गड्ढे बन चुके हैं।
इन्हीं गड्ढों से होकर रोजाना ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, कार, बाइक आदि वाहन गुजरते हैं। गड्ढों की जगह हादसे का खतरा बढ़ा हुआ है। कई वाहनों में तो नुकसान भी हो चुका है। वाहन चालकों का कहना है कि यहां से गुजरने के दौरान परेशानी होती है।
डर रहता है कि कहीं गड्ढों से हादसा न हो जाए। वाहन चालकों का कहना रहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है। बताते चलें कि इसी मार्ग से गन्ना लदे ट्रक भी असमोली चीनी मिल की तरफ जाते हैं। इसके अलावा जनपद अमरोहा के लिए भी वाहनों का आवागमन होता है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग सड़क को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।