फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: कर्ज में डूबे पीतल कारीगर ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चक्कर की मिलक में कर्ज में डूबे पीतल कारीगर ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने अपनी गर्दन पर भी ब्लेड से हमला किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चक्कर की मिलक निवासी मोहम्मद असलम (35) पीतल कारीगर है। असलम ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। उस पर चार लाख रुपये कर्ज हो चुका है। कर्ज देने वाले लगातार उस पर रकम के लिए तकाजा कर रहे थे। जिससे वह परेशान हो चुका है। मंगलवार दोपहर उसने जहर खा लिया। उसने अपनी गर्दन पर भी ब्लेड से हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उससे ब्लेड छीन लिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने ब्लेड मारने से पहले जहर खाया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से सूचना भेजी गई थी। जहर खाने वाले युवक के बयान दर्ज किए गए हैं। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें