फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: हाईवे पर एक लेन से गुजारे जा रहे कांवड़िए और दूसरी लेन से छोटे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाईवे पर महाशिवरात्रि के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। हाईवे पर एक लेन से कांवड़िए गुजारे जा रहे हैं जबकि दूसरी लेन से हल्के वाहन (कार, ऑटो टेंपो) गुजारे जा रहे हैं। जबकि रोडवेज व निजी बसें, ट्रक और भारी वाहन बदले मार्ग से गुजारे जा रहे हैं। मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई. शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली भेजे जा रहे हैं। जबकि मेरठ जाने के लिए वाया हापुड़-मेरठ भेजे जा रहे हैं। मुरादाबाद से बिजनौर और हरिद्वार जाने वाले समस्त भारी वाहन -ट्रक,ट्रैक्टर समेत मालवाहक भारी वाहन काशीपुर तिराहा वाया ठाकुरद्वारा भूतपुरी चौराहा (अफजलगढ़), शेरकोट, धामपुर, नहटौर होते हुए बिजनौर और हरिद्वार भेजे जा रहे हैं। एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। हाईवे पर एक लेन पर कांविड़ए और दूसरी लेन पर छोटे वाहन के लिए रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें