फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट सही करने के लिए वायरिंग जोड़ते समय चला ट्रैक्टर, किशोर को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी/संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में ट्रैक्टर के नीचे दबने से किशोर की मौत हुई है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। हादसा वायरिंग सही करते समय ट्रैक्टर चलने से हुआ। गुरुवार की रात 8 बजे करीब गांव मुबारकपुर बंद निवासी नामे अली के 13 वर्षीय बेटे इंसाफ अली की ट्रैैक्टर के नीचे दबने से मौत हुई है। हादसा उस समय हुआ जब किशोर ट्रैक्टर की लाइट सही करने के लिए वायरिंग जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। किशोर टायर के पास खड़ा होकर वायरिंग जोड़ रहा था।
विज्ञापन

टायर ने किशोर को अपनी चपेट में ले लिया और कुचल दिया। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को हादसे की जानकारी हुई तो वह मौके पर दौड़ पड़े लेकिन जब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।
पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर किराए पर चलाता है। गुरुवार की रात को एक किसान अपने खेत से धान भरकर लाने के लिए ट्रैक्टर किराए पर लेने आया था। ट्रैक्टर की लाइट नहीं जल रही थी।
विज्ञापन

उसी को सही करने के लिए उनका बेटा ट्रैक्टर की वायरिंग जोड़ने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और उनके बेटे को कुचलता हुआ दीवार तोड़कर एक गड्ढे में जा फंसा। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। देर रात किशोर के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें