फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के पानी में उतरा करंट, ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के भौना नगला गांव में दिवाली की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब स्नान करते समय ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई। जब तक ग्रामीण को परिजनों ने करंटयुक्त नाली से दूर हटाया, तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन

भौना नगला गांव निवासी रमेश सिंह यादव (60) पुत्र ठाकुर सिंह यादव दिवाली मनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे। छोटी दिवाली को दोपहर करीब बारह बजे घर के बाहर की हैंडपंप के पास कपड़े धोने के बाद स्नान करने लगा।
नहाते समय उसकी साबुन फिसलकर नाली में गिर गया। जैसे ही उसने साबुन को उठाने के लिए नाली में हाथ डाला तो करंट की चपेट में आ गया। क्योंकि नाली में ही निकटस्थ खड़े विद्युत पोल का सपोर्टिंग वायर बंधा था, जिसके सहारे नाली के पानी में भी करंट प्रवाहित हो गया था।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आते ही रमेश यादव झुलसने लगा। आसपास के लोग दौड़े।
लाठी-डंडे से किसी तरह उसे दूर हटाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के इकलौते पुत्र मोहर सिंह ने बताया कि सपोर्टिंग वायर में कई दिनों से करंट आ रहा था लेकिन सूचना होने के बावजूद बिजली विभाग के लोग सही करने नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें