फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ के बच्चों ने दिखाया दमखम

Wed, 01 Feb 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पहले दिन 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में कक्षा नौ के छात्र किशन कुमार व कक्षा 10 के छात्र आकाश यादव, बालिका वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा आज्ञावती प्रथम व अनिष्का द्वितीय स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग के फाइनल में अमित शर्मा प्रथम व द्वितीय समर पाल स्थान पर रहे।  800 मीटर की दौड़ में योगेंद्र सिंह प्रथम व मुकेश द्वितीय स्थान पर रहे। बालक  वर्ग में लंबी कूद में किशन कुमार तथा बालिका वर्ग में आज्ञावती प्रथम स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में बालक वर्ग में पुष्पेंद्र यादव व बालिका वर्ग में सविता यादव प्रथम स्थान पर रहीं। शॉटपुट में बालक वर्ग में मुकेश यादव ने 26 फीट व बालिका वर्ग में आज्ञावती ने 22 फीट शॉटपुट फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


 
दूसरे दिन खेल का मुख्य आकर्षक 10 किलोमीटर साइकिल रेस रही। इसमें कक्षा नौ के छात्र इरशाद अली ने विद्यालय के पुराने रिकार्ड 18.5 मिनट को ध्वस्त करते हुए 17.5 मिनट में पूरा करते हुए नया रिकार्ड स्थापित किया। कबड्डी का फाइनल टैगोर और कलाम हाउस के बीच खेला गया। कलाम हाउस ने टैगोर हाउस को 66-65 के अंतर से पराजित किया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबला किया। प्रताप कुमार दद्दा को कबड्डी का सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर, मुकेश को सर्वश्रेष्ठ रेडर और गोपाल यादव सर्व श्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र दुआ ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व हैा। संचालन गौरव कुमार ने किया। इस मौके पर अरुण यादव, बीके सिंह, लवकुमार राघव, निर्वेश उपाध्याय, मनोज यादव, मौनू शर्मा, शिफा परवीन, दुर्गेश वर्मा, शशि शर्मा, नीता, अनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें