फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में प्याज के बढ़ते दाम को लेकर विरोध प्रदर्शन, 100 रुपये किलो तक पहुंची कीमत

Sun, 01 Dec 2019 08:22 PM IST
Avdhesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
प्याज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्याज के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता प्याज की माला पहनकर गांधी समाधि के निकट एकत्र हुए और महंगाई को लेकर विरोध जताया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां ने कहा की आज देश प्याज के आंसू रो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्याज कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि यह कई परिवारों से जुड़ा हुआ है। देश में करीब डेढ़ करोड़ टन प्याज प्रतिवर्ष इस्तेमाल किया जाता है। आज प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, छोटे शहरों में ही प्याज 70 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है तो बड़े शहरों में प्याज सौ रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। 

महंगाई तेजी से बढ़ रही है लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। कहा कि प्याज के बड़े हुए दामों का लाभ किसान को नहीं हो रहा है बल्का माखोर और बिचौलिये इसका मुनाफा ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार से महंगाई पर काबू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, दिव्यांश सिंघल, आमिर मियां, चितरंजन श्रीवास्तव, इमरोज मंसूरी, शहरोज मंसूरी, आमिर कुरैशी, मेहरबान अली, मणि कपूर, अंकुश अग्रवाल, रहमान अली, इमरान खां, अदील मियां, सलमान अली, आजम खां, अय्यूब अली, इरफान मंसूरी, ताबिश खां, शैजी राहुल, शरीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें