ओबरी(संभल)। असमोली थाना के गांव चंदवार के जंगल में मंगलवार की सुबह करीब दस बजे खेल-खेल में कई मासूम बालक तालाब किनारे पहुंच गए और फिर नहाने के लिए तालाब में उतर गए। इस बीच एक मासूम गहराई में चला गया। जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। तालाब किनारे खड़े मासूम के छोटे भाई ने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्र हुए और उसे तलाशने का प्रयास शुरू किया। आधे घंटे बाद उसका शव लोगों को मिला। जिससे हर आंख नम हो गई।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव चंदवार निवासी मोहम्मद शफी का आठ वर्षीय बेटा अली अब्बास कक्षा एक का छात्र था। मंगलवार की सुबह में बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। बताते हैं कि बच्चे खेल-खेल के दौरान एक तालाब के पास पहुंच गए। तालाब में पानी भरा देखकर बच्चे नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान अली अब्बास गहरे पानी मेें चले जाने से डूबने लगा। तालाब किनारे खड़े उसके छोटे भाई आबिद ने शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोग एकत्र हुए और अली अब्बास की तलाश में तालाब में घुस गए। आधा घंटे बाद अली अब्बास का शव लोगों को मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।