फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ राजमिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ढकारी गांव के पास बुधवार की सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों से वार्ता करने के बाद ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत होने का दावा किया। वहीं अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुुधवार को सुबह बहजोई कोतवाली के ढकारी गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त राजेंद्र (45) पुत्र लाल सिंह के रुप में हुई। पुलिस ने परिजनों से बात करने के बाद बताया कि मृत अधेड़ राजमिस्त्री का काम करता था। पता चला कि मंगलवार की रात उनकी भैंस खुल गई। इस पर राजमिस्त्री व अन्य लोग भैंस की तलाश में निकले थे। इस दौरान गुुजरे ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें