फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने गए चाचा-भतीजे पर नील गायों के झुंड ने किया हमला, एक घायल

विज्ञापन
कस्बा सिरसी में नील गाय के हमले में घायल सिब्ते नबी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। कस्बा सिरसी के खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे चाचा-भतीजे पर नील गायों के झुंड ने हमला कर दिया। नील गायों के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है। सोमवार की सुबह 9 बजे करीब सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी सिब्ते नबी अपने चाचा मकसूद हुसैन के साथ सिरसी-पोटा बराही मार्ग पर खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। तभी नील गायों का झुंड आ गया और उन्होंने चारा काट रहे चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया। नील गायों के हमले से सिब्ते नबी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि मकसूद हुसैन ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। आसपास खेतो में काम कर रहे लोगों ने लाठी डंडों से नील गायों को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें