फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा आज ः 21 जगहों पर होगा रावण पुतला दहन

Tue, 11 Oct 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
चंदौसी के रामबाग धाम पर रावण का पुतला ।
विज्ञापन

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा और चौकसी के बीच जिले में 21 स्थानों पर मंगलवार को रावण दहन होगा। रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले फूंके जाएंगे। संभल और चंदौसी में रावण दहन से पहले राम रावण के युद्ध की लीला का मंचन कलाकार करेंगे। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ने के आसार हैं। भीड़ को देखते हुए मेला स्थलों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेटों की ड्यटी लगाई गई है।     

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से  मनाया जाएगा। विजय दशमी के नाम से विख्यात यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय है। विजय के इस पर्व को वर्षा ऋतु की समाप्ति की ओर  शरद के प्रारम्भ का सूचक भी माना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल कुरुक्षेत्र और चंदौसी के रामबाग धाम तथा सीतारोड समेत जिले में 21 स्थानों पर रावण के पुतले के दहन से जुड़े बड़े आयोजन होने हैं। इन सभी स्थानों के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। रावण के साथ कुंभकरण और मेेघनाथ के भी पुतले जाएंगे। मेले भी लगेंगे। संभल में चंदौसी रोड स्थित कुरुक्षेत्र मैदान पर पहले राम-रावण युद्घ का शानदार मंचन होगा। इसके बाद पुतले दहन किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें