फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में सिलिंडल में लगी आग, दो युवक झुलसे

विज्ञापन
चंदौसी में झुलसे युवकों का निजी अस्पताल में उपचार करते चिकित्सा कर्मी। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। आजाद रोड स्थित एक पैलेस में शादी समारोह के दौरान खाना गर्म करने के लिए गैस लीकेज होने से सिलिंडर में आग गई। आग की चपेट में आकर दो वेटर झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलिंडर में आग लगने से शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। किसी तरह सिलिंडर की आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आजाद रोड स्थित एक पैलेस में शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे टेबिलों पर गैस चूल्हे लगाकर भोजन गर्म करने को गैस पाइप लगाए जा रहे थे। एक गैस सिलिंडर से चार से पांच चूल्हे पर पाइप लगाकर जला दिए गए। तभी अचानक गैस सिलिंडर में लगे रेगुलेटर के पाइप ने आग पकड़ ली। गैस सिलिंडर में आग लगने से शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
शादी समारोह में मौजूद लोग व वेटर सिलिंडर में लगी आग को बुझाने लगे। इस दौरान रवि निवासी संभल गेट कोतवाली चंदौसी, दीपक निवासी कच्ची बस्ती पीतलनगरी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद झुलस गए। दोनों वेटरों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। किसी तरह आग को बुझाया गया। जिसके बाद शादी समारोह में स्थिति सामान्य हो सकी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस व दमकल भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें