फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने पेड़ों की कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कब्रिस्तान के पास स्थित रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। हालांकि अभी सड़क पर लगे बिजली के खंभे हटने से रहे गए हैं, उनके भी जल्द हटने की उम्मीद है। इसके लिए विद्युत विभाग ने एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। जल्द सड़क निर्माण होने से फाटक पर जाम की स्थिति खत्म होने के आसार हैं।
विज्ञापन

कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक से एक दर्जन से ज्यादा एक्सप्रेस, पैसेंजर व मालगाड़ियां गुजरती हैं। फाटक बंद होने से सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। आलम ये होता है कि फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। रेलवे फाटक पर जाम न लगे। इसके लिए दिसंबर माह में अतिक्रमण अभियान के दौरान कब्रिस्तान की जद में आई सरकारी भूमि पर पालिका द्वारा निशान लगाए गए थे।
इसी माह के पहले सप्ताह में एसडीएम विनय मिश्रा ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी चलवाकर कब्रिस्तान से सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करवाया कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया। सड़क चौड़ीकरण में बिजली के खंभे और सड़क किनारे लगे पेड़ बाधक बन रहे हैं। सोमवार को फाटक के दूसरी ओर पावर हाउस की तरफ सड़क किनारे खड़े पाखड़ के दो पेड़ों का कटान किया गया है। अब बिजली के खंभों को हटाया जाएगा। वहीं 25 मीटर चौड़ी और 50 मीटर लंबी सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। जिसमें दो मीटर चौड़े फुटपाथ का निर्माण भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें