फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाविप की नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भारत विकास परिषद शाखा ने अपने दायित्व बोध और अधिष्ठापन समारोह का आयोजन सीता रोड की झुन्नीलाल धर्मशाला में किया। जिसमें नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व समाज सेवा के कार्यों में भागीदारी की शपथ दिलाई। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर छटा बिखेरी और मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


सोमवार को भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अखिलेश खिलाड़ी और विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संयोजक संपर्क अजय विश्नोई, पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय, प्रांतीय अध्यक्ष अजय कट्टा, प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल, प्रांतीय वित्त सचिव राहुल वार्ष्णेय रहे। समारोह की शुरुआत वंदेमातरम के साथ की गई। फिर छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभात कृष्णा, सचिव विपिन गुप्ता, संस्कार गतिविधि संयोजक अभिषेक गुप्ता आदि को शपथ दिलाई गई। गतिविधि संयोजक डॉ. दुर्गा टंडन ने बताया कि समाज सेवा ही सच्ची मानवता है। बताया कि मनुष्य जीवन में समाज संगठन का बड़ा महत्व है। अकेला मनुष्य शक्तिहीन हैं। जबकि संगठन की शक्ति से बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुमन गुप्ता, भावना गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, विक्रम सिंह, एसएन शर्मा, प्रवीण गुप्ता, नागेश गुप्ता, संजय गुप्ता, वंदना गुप्ता, अवध किशोर शर्मा, सुशील सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें