फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा कराने वालों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जमीनों के बैनामों में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल नौ दिन बाद खत्म हुई तो बृहस्पतिवार को बैनामा कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैनामा कराने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में 100 से अधिक दस्तावेज पहुंचे। लेकिन सभी हो नहीं पाए। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह का कहना है कि इस स्थिति को सामान्य होने में सप्ताहभर का समय लगेगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के अनुसार हड़ताल के कारण करीब 500 बैनामे लंबित हो गए हैं, जिससे कार्यालय में एक सप्ताह तक स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा। ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू करने के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और टाइपिस्टों ने 22 जून को हड़ताल शुरू की थी। इस दौरान सब रजिस्ट्रार कार्यालय, एसडीएम और तहसीलदार न्यायालयों में काम ठप रहा।
शासन द्वारा फैसला वापस लेने के बाद हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के निर्देश पर हड़ताल समाप्त हुई। हड़ताल खत्म होते ही सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर बैनामे कराने वालों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

संभल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि संघर्ष समिति के निर्देश पर हड़ताल समाप्त की गई। उन्होंने पुष्टि की कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय सहित सभी न्यायालयों में काम शुरू हो गया है। आम दिनों में प्रतिदिन 50-60 बैनामे होते हैं और 9 दिनों में करीब 500 बैनामे लंबित हो गए हैं। इन लंबित बैनामों और नए आवेदनों के कारण कार्यालय में एक सप्ताह तक भीड़ बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें