फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से 100 मीटर की दूरी पर दुकानदार से दो लाख लूटे

Mon, 02 May 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
संभल में लूट
विज्ञापन
चौधरी सराय पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर रविवार को दोपहर 12 बजे दुकानदार से दो लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने बाइक सवार दुकानदार के साथ मारपीट की। जेब में रखे दो लाख रुपये लूटकर ले गए। दुकानदार ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। दुकानदार ने एक बदमाश को पहचान लेने का दावा किया है। घटना की तहरीर पुलिस को नामजद दी गई है। कोटपूर्वी मोहल्ला निवासी नवीन गुप्ता की मेन बाजार में कास्मेटिक के सामान की दुकान है।

वह रविवार को दोपहर चौधरी सराय स्थित हनीफ बिरयानी वाले के घर दो लाख रुपये देने जा रहे थे। चौधरी सराय पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर वहां खड़े चार बदमाशों ने नवीन गुप्ता की बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने नवीन गुप्ता का मोबाइल छीना।
विज्ञापन


मारपीट शुरू कर दी। उसकी जेब में रखे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। नवीन गुप्ता ने चौधरी सराय चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज को लोगों ने बताया कि दुकानदार के साथ कुछ लोग मारपीट तो कर रहे थे।

इसके बाद वह भाग गए। हनीफ बिरयानी वाले ने भी बताया कि नवीन गुप्ता उनके घर रुपये लेकर आ रहे थे। उधर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना लूट की नहीं लग रही है। जो सत्य होगा। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें