निचलौल, सीएचसी परिसर में रविवार की रात महिला की मौत पर बौखलाए परिजनों ने अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया ।तोड फोड करने के साथ ही अस्पताल में खडे तीन एम्बुलेंसों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी।
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल थाना के ग्राम बैदौली निवासी राजकुमार की 55 वर्षीया पत्नी गंगा देवी की रविवार की रात करीब आठ बजे अचानक तबियत बिगड गयी।परिजन तत्काल सीएचसी में भर्ती कराए।
जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।परिजन 108 एम्बुलेंस से शव को घर पहुंचाने की बात कहने लगे। डाक्टरों और एम्बुलेंसकर्मियों ने समझाते हुये मना किया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गये और ताबडतोड डाक्टर डीएन सिंह को मारने पीटने लगे इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गयी।आक्रोशित लोगों ने एम्बुलेंस संख्या यूपी 41जी 3315 यूपी 31जी 0315 व यूपी 51 जी 1485 को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके बाद ग्रामीणों अस्पताल में भी जमकर तोड फोड करने लगे।
जब तक पुलिस पहुंचती तब तक ग्रामीण शव ले वहां से निकल गये।बताया जा रहा है कि अस्पताल के मेन गेट का शीशा तोड़ने के दौरान एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे पुलिस ने पकड लिया जिसका इलाज सीएचसी में चल रहा है।समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी और मौके पर भारी पुलिस तैनात थी।
इस संबंध में इमरजेंसी में तैनात डाक्टर अनुप कुमार का कहना है कि रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी थी और नशे में धुत ग्रामीण एम्बुलेंस से शव को घर ले जाने की मांग कर रहे थे मना करने पर उत्पात मचाया। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
उधर, इस हंगामे के कारण अस्पताल में आन ेवाले मरीजों को भी कई प्रकार की दिक्कतों के आने से परेशानी हुई। हालांकि इस मौत से लोग जब अवगत हुए तो उन्हें इस बात पर खेद भी हुआ। अस्पताल में भी मरीज के तीमारदारों में चिंता नजर आई। रात की इस मौत की खबर से अन्य लोग भी िंचंतित हो रहे थे।