फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने से यात्री परेशान

Sun, 08 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन पैसेेंजर ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन



मुरादाबाद में तीन दिन पूर्व हुए हादसे के चलते यहां से गुजरने वाली 54311-12, अलीगढ- बरेली,बरेली-अलीगढ, 54351-52-53 मुरादाबाद-चंदौसी व चंदौसी- मुरादाबाद, 54078 दिल्ली- बरेेली तथा 54463, आगरा-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। जबकि किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है।


पैसेंजर ट्रेंने रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। दूरदराज के यात्री स्टेशन पर पहुंचते हैं और जब यात्रियों को ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलती है तो उन्हें निराशा हाथ लगती है। शनिवार को यात्रियों का सब्र जबाव दे गया। यात्रियों ने सुबह स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन



यात्रियों का कहना था कि रेलवे प्रशासन ने कोई एक्सप्रेस ट्रेन रद्द नहीं की है। पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है। जबकि मध्यम व निम्म वर्गीय लोग पैसेंजर ट्रेन से ही सफर करते है। बाद में समझाने बुझाने के बाद यात्री शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें