फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू आशंकित पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Mon, 21 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव राजपुर के डेंगू आशंकित पिता-पुत्र की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में शनिवार रात मौत हो गई। पिछले रविवार को बुखार ने अपनी चपेट में लिया था। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से मातम छाया है। वहीं संभल के धुरैटा गांव में तेज बुखार से एक 19 वर्षीय किशोर की जान चली गई।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी करीब ईशाक (63) पुत्र अजीमुल्ली व उसका पुत्र निसार (35) पिछले रविवार को बीमार हो गए थे। रिश्तेदार मोहम्मद हनीफ ने बताया कि दोनों को पहले हल्का बुखार आया तो गांव में ही दवा ले ली। इसके बाद बुखार बढ़ने लगा। देखते ही देखते दोनों लोगों की हालत बिगड़ने लगी।


आनन-फानन संभल में निजी चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मुरादाबाद और फिर दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की रात पहले ईशाक व बाद में उसके पुत्र निसार की मौत हो गई।
विज्ञापन



उधर, संभल के धुरैटा गांव निवासी मुमताज अली के पुत्र कुतुबुद्दीन अली (19) दिल्ली में केंद्रीय भंडार गृह में संविदा पर नौकरी करता था। पांच दिन पहले बुखार आने पर उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। परिवार वाले उसे घर ले आए और संभल के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें