फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5749 परीक्षार्थी शिक्षक बनने की दौड़ में

Wed, 03 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई। नगर के पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल पंजीकृत 6062 परीक्षार्थियों में से 5749 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 313 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ा है।
विज्ञापन



मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। नौ बजे तक परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़ जमा हो गई। आलम यह हो गया कि शहर के कई रास्तों पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, परीक्षा के नोडल अधिकारी व प्रभारी जिलाधिकारी/एडीएम बीएन सिंह यादव व्यवस्था पर नजर रखे रहे।


ट्रेफिक पुलिस ने चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभाली। केंद्र प्रभारियों ने दस बजे से ही तलाशी के बाद इंट्री देना शुरू कर दिया। निर्धारित समय पर 10.30 बजे सभी पांचों केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में टीईटी परीक्षा शुरू करा दी गई। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रशासन की कई दिन की तैयारियों को अंजाम मिल गया।
विज्ञापन



शांतिपूर्वक और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासनिक प्रयास सफल हुए। पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर वाहनों के जमावड़े से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।


2.30 बजे से शुरू हुई दूसरी पाली की परीक्षा भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। पहली पॉली में कुल पंजीकृत 3996 में से 197 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पॉली में कुल पंजीकृत 2116 परीक्षार्थियों में से 116 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।


शिक्षक पात्रता परीक्षा केंद्र नानकचंद इंटर कॉलेज में ड्यूटी कर रहे संभल के हिंद इंटर कालेज के एक शिक्षक पर नकल कराने का आरोप लगाते हुए डीआईओएस विनोद कुमार ने कक्ष से बाहर कर दिया। उत्तर साथी शिक्षकों ने डीआईओएस पर शिक्षक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।


नानकचंद आदर्श इंटर कॉलेज में संभल के हिंद इंटर कालेज के शिक्षक संदीप कुमार बतौर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी कर रहे थे। संदीप कुमार के अनुसार जो ड्यूटीचार्ट दिया गया था, उसमें लिखित निर्देश हैं कि परीक्षार्थी को उत्तरपुस्तिका के मुखपृष्ठ पर अनुक्रमांक आदि मांगी गई जानकारी भरने में सहायता की जा सकती है, यदि छात्र गलत जानकारी भर रहा है तो।


परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही वह एक छात्र को यही बताने का प्रयास कर रहा था कि डीआईओएस विनोद कुमार वहां पहुंचे और नकल कराने का आरोप लगाते हुए अभद्रता करते हुए उसे कक्ष से बाहर निकाल दिया। हालांकि बाद में केंद्र व्यवस्थापक के निर्देश पर ड्यूटी की।


यह जानकारी शिक्षक के पदाधिकारियों को हुई तो जिला सचिव नरेंद्र सिंह चौहान, संरक्षक वाहिद हुसैन आदि कई शिक्षक नेता पहुंचे। डीआईओएस पर अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में शिक्षकों को समझा बुझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें