फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने और मारपीट करने पर तीन पुलिस कर्मी निलंबित, गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के अक्सर शराब पीकर हंगामा करने, मारपीट करने, सड़क पर बेहोश पड़े रहने, ड्यूटी के दौरान सो जाने, अनावश्यक रूप से रौब गांठने, ट्रिपल राइडिंग करने आदि ऐसे मामले सामने आ जाते हैं। इनकी वजह से पूरे पुलिस महकमे की किरकिरी हो जाती है।

इसे रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक सभाराज यादव ने जिलेभर में अभियान शुरू किया है। सभी पुलिस अधिकारियों को आदेशित किया है कि वह पुलिस कर्मियों की चेकिंग करें, यदि कहीं ड्यूटी में लापरवाही व समाजविरोधी आचरण करते मिले तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तार कराएं। सोमवार को इसकी शुरूआत तीन पुलिस कर्मियों के निलंबन और गिरफ्तारी से हुई। बिजनौर जिले के शिवाला कलां थाने के पनहेड़ी गांव निवासी कांस्टेबल धीरेंद्र बहजोई पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन


उसका परिवार बहजोई में इस्लामनगर चौराहे पर था तो किसी बात को लेकर उनसे विवाद हो गया तो उसने अपने पिता, पत्नी, भाई, बेटियों के साथ मारपीट की। इसमें कांस्टेबल व उसका पिता झब्बू दोनों घायल भी हो गए। कांस्टेबल अजय कुमार की तहरीर पर बहजोई थाने में कांस्टेबल धीरेंद्र के खिलाफ पुलिस एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित भी कर दिया। 
विज्ञापन



आरआई देवेंद्र यादव को पुलिस लाइन में निरीक्षण के भेजा तो वहां पर कांस्टेबल हरपाल सिंह व मनोहर शराब पीते मिल गए। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें