फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पाटने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, एक घायल

Tue, 20 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गुरेठा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे व फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई। इसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन



धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी के मजरा गुरेठा में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे योगेश यादव पुत्र कर्रू यादव तालाब का पटान कर रहा था, तभी प्रधान पक्ष की ओर से शशिकांत देखने आया। तालाब को पाटने से मना किया तो दोनों पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले और कुछ ही देर बाद फायरिंग शुरू हो गई। एक पक्ष के योगेश यादव (35) पुत्र कर्रू यादव के गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष के विद्यावती पत्नी किशनपाल, प्रभा पुत्री रिषीपाल सिंह व रिषीपाल पुत्र रामकुमर लाठी डंडे लगने से घायल हो गए।


दो पक्ष घायलों को लेकर थाने पहुंचे। जिसमें घायल योगेश ने पुलिस को बताया कि तालाब से भराव के लिए मिट्टी ट्राली में भर रहा था। उसी समय दूसरे पक्ष के शषिकांत पुत्र रिषीपाल ने आकर फायरिंग कर दी। जिससे उसे गोली लग गई। रिषीपाल का आरोप है योगेश तालाब में कब्जा करने के लिए उसे भराव डाल कर पाट रहा था। गांव के प्रधान ने देखने के लिए भेजा तो आरोपी पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने घायल योगेश को इलाज के लिए बहजोई भेज दिया। उसकी ओर से हत्या की कोशिश के आरोप में रिषीपाल, शशिकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि दूसरा पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शाम तक थाने में बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें