ग्रेड पे 4800 रुपये पाने के लिए आंदोलित डिप्लोमा इंजीनियर्स बुधवार को बेमियादी हड़ताल पर चले गए। हड़ताली अभियंताओं ने संभल में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में अभियंताओं ने कहा कि सरकार ने वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया जिसके चलते आंदोलन की मजबूरी है।
संभल में आंदोलन स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता महासंघ के जनपद अध्यक्ष अवनीश कांत ने की। संचालन जपनद सचिव अजय बाबू गुप्ता कर रहे थे। इस मौके पर मुरादाबाद से महासंघ की मंडल इकाई के सचिव मनोज कुमार आए। उन्होंने आंदोलन के लिए सभी विभागों के अवर अभियंता एक मंच पर आएं तभी सरकार मांगों को पूरा करेगी।
जल्दी ही बिजली विभाग के अभियंता भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे क्योंकि यह आंदोलन उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान किया जा रहा है। महासंघ में सभी विभागों के अवर अभियंता शामिल हैं। इस मौके पर बीएस सैनी, मनोहर लाल, मुनीश कुमार, चंद्रशेखर, मनदीप, राहलु भारती, अनीस अहमद, रवि शर्मा, राहुल शर्मा, धर्मेंद्र, संदीप, संजय चौधरी, ज्ञानेंद्र, नाजिम, राजीव, गुलवीर सिंह, योगेश कुमार आदि थे।