एनजीटी से उम्मीद लगाए बैठे अवैध कब्जाधारकों को तगड़ा झटका लगा है।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के सख्त होने के बाद प्रशासन ने शनिवार को नगर के नखासा मोहल्ला स्थित स्लास्टर हाउस को सील कर दिया है। तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
एनजीटी की सख्ती के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर के मोहल्ला नखासा स्थित स्लास्टर हाउस की जांच के बाद उसे सील कर दिया गया है। सील करने की प्रक्रिया के दौरान मोहल्ले के लोग और सभासद मौके पर पहुंच गए।
ईओ संजय कुमार गौतम ने बताया एनजीटी के निर्देशों का पालन किया गया है। उपस्थित जनसमूह को पूरी जानकारी दी गई। जिसके बाद शांतिपूर्वक स्लास्टर हाउस को सील कर दिया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान प्रशासन के अलाव कोतवाली पुलिस मौके पर मुस्तैद रही। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई।
तहसीलदार, चंदौसी नवनीत गोयल ने बतााया एनजीटी के आदेशानुसार स्लास्टर हाउस सील कर दिया गया है। स्लास्टर हाउस की गंदगी का नियमानुसार निस्तारण होने की व्यवस्था किए जाने तक सील लगी रहेगी। स्लास्टर हाउस में गंदगी के निस्तारण के लिए उचित प्रबंध नहीं हैं।