फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी

Sun, 10 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती।  बभनान कस्बे के करनपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने उस समय घर को निशाना बनाया जब परिवार के लोग सालाना जलसे में शामिल होने गए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 15 हजार नकदी समेत जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर छपिया थाने के बभनान चौकी को दी है। गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के बभनान चौकी के अंतर्गत करनपुर निवासी सादिक अली पुत्र अब्दुल बारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम कस्बे के जमुनहा गांव निवासी जावेद कलंदर के घर आयोजित सालाना जलसे में पूरे परिवार के लोग गए थे। 
विज्ञापन


शनिवार की भोर में जब सपरिवार वापस घर आए तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखी आलमारी और बक्शे का ताला तोड़कर तीन जोड़ी कान की झुमकी, दो झाला, तीन सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, एक सोने का हार व चांदी के कुछ जेवरात सहित लगभग तीन लाख के गहने और 15 हजार नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना बभनान चौकी पर लिखित तहरीर के माध्यम से दी है। इस घटना का लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

लोगों का कहना है कि मोहल्ले में इसी तरह चोरों ने सूनसान घर को निशाना बनाया था। लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी मामले का खुलासा नहीं कर सकी। आए दिन क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है। इस संबंध में जब चौकी इंचार्ज बभनान जेपी भट्ट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है। बहुत जल्द ही चोरी का पर्दाफाश हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें