फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकल्कि महोत्सव में होगा 108 कुंडीय शंख शांति महायज्ञ

Sat, 26 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्किधाम एचोड़ा कंबोह में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीकल्कि महोत्सव 2015 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि श्री कल्कि महोत्सव 14 से 18 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन



इसके लिए यजमान बनाने का कार्य आरंभ किया जा रहा है। इस बार श्री कल्कि महोत्सव में देश की सुख शांति के लिए 108 कुंडीय विशेष शंख शांति महायज्ञ किया जाएगा। जिसमें विशेष आहुतियां डाली जाएंगी। बैठक में आचार्य केशव देव शर्मा ने कहा कि यज्ञ का आरंभ रोजाना सुबह 7.00 बजे होगा।


दोपहर की आध्यात्मिक सभा एवं सायं को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अगली बैठक के लिए चार अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गयी। श्रीकल्कि महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए प्रथम नवरात्र की तिथि निर्धारित की गयी है। बैठक में सुधीर चाहल, युद्धवीर सिंह, लवकुश शर्मा, गौरव चाहल, जितेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें