फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति से ही फैलेगा ईश्वरीय प्रकाश: साकार विश्व हरि

Fri, 23 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव मिलन सद्भावना समागम के पहले दिन साकार विश्वहरि ने कहाकि परमात्मा ने कभी माता के पेट से जन्म नहीं लिया, उन्होंने हमेशा ही मानव तन में प्राकट्य किया है। इसलिए परमात्मा के यहां आने के महत्व को समझने की आवश्यकता है। भक्ति से ही संसार में ईश्वरीय प्रकाश फैलेगा।
विज्ञापन



चंदौसी में बहजोई रोड मौलागढ़ तिराहा पर गुरुवार से मानव सेवा समिति चंदौसी के तत्वावधान में मानव मिलन सद्भावना समागम की शुरुआत हरि वंदना से हुई। यूपी के अलावा भी कई राज्यों से भक्त यहां पहुंचे। साकार विश्वहरि ने कहाकि आकाश के सभी सितारे जिस तरह चंद्रमा नहीं हो सकते, उसी तरह इस ब्रह्मांड में जन्म लेने वाला परमात्मा नहीं हो सकता।


दीपक में तेल है तो भी लौ नहीं चलेगी, बाती है तेल नहीं है तो भी लौ नहीं जलेगी। तेल व बाती दोनों होने पर ही दीपक जलेगा। साकार विश्वहरि आदमी नहीं है, वह इस ब्रह्मांड के मालिक हैं। कार्यक्रम में रमेशचंद्र, यादराम, अशोक एडवोकेट, विमल, हरीश, पप्पू सिंह, क्रांति देवी, वेदप्रकाश, सर्वेश देवी, राजपानी, गायत्री देवी, सुरेंद्र सिंह, राजपाल, हुकुम सिंह, विपिन, तिलकराज, रविकांत, राजेंद्र सिंह, महिलाल, मुरारी लाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें