राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में स्वयं सेवकों को योग व आसनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल भी आयोजित किए गए। इसमें देहात व शहरी क्षेत्र के करीब तीन सौ स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
शहर के मुहल्ला हनुमान गढ़ी के सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में स्वयंसेवकों को योग, आसन जैसे स्वास्थ्य वर्धक व आत्मरक्षक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा हेै।
वर्ग की सफलता के लिए जिला संघचालक भूदेव शर्मा, जिला कार्यवाह चंद्रकेश व जिला कार्यकारिणी सदस्य व्यवस्था में जुटे हुए हैं। नगर कार्यकारिणी भी सहयोग में हैं। रविवार को प्रशिक्षण वर्ग का समापन होगा। कबड्डी आदि कई खेल भी खेले गए।
भूदेव शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए जिला, विभाग व प्रांत के काफी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। व्यवस्थाओं में राजेश, महेश, हरनाम, सुरेश, जयभान ,सुनील, सुरेश, अनिल शर्मा, राजकुमार ठाकरे, प्रभात अग्रवाल, दिनेश चौधरी, दिलीप गोयल, सुरेंद्र रस्तोगी आदि ने सहयोग दिया।