फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर बना गड्ढा, लगा जाम

Fri, 30 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर का पुल बुधवार की रात को क्षतिग्रस्त हो गया। बड़ा सा गड्ढा बन गया। सुबह सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़े वाहनों को रोक दिया गया। छोटे वाहनों को एक-एक करके किसी तरह निकाला गया। जिसकी वजह से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन



शाम तक मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मौके पहुंचकर जाम खुलवाया।  
पुल में डेढ़ फीट चौड़ा और इतना ही लंबा गड्ढा हो गया। पुल में लगी सरिया बाहर झांकने लगीं।


गुरुवार की सुबह संभल की तरफ से तेज गति के साथ जा रहे ट्रक का पहिया क्षतिग्रस्त पुल में गिरते-गिरते रह गया। चालक की सतर्कता के कारण हादसा टल गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा वाहनों को किसी तरह हटाकर जाम खुलवाया। पुल के पास वाले कच्चे रास्ते को ठीक कराया जा रहा है। सुबह तक बड़े वाहन बंद रहेंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पुल क्षतिग्रस्त होने की घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें