फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर पिस्तौल देख बुकसेलर बेहोश

Fri, 30 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बदमाशों ने वीरवार की देर शाम डाबडा चौक पर एक बुक सेलर की कनपटी पर पिस्तौल लगा दिया। पिस्तौल देखकर बुकसेलर बेहोश हो गया।
विज्ञापन


इतने में लोगों ने एक बदमाश को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर बुक सेलर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाबड़ा चौक चावला बुक डिपो का मालिक भूपेंद्र चावला बृहस्पतिवार की देर रात अपनी दुकान को बंद कर घर जा रहा था।

दुकान से कुछ दूरी उसकी कार खड़ी थी। जब वह गाड़ी में बैठकर रवाना होने लगा तो वहां पर दो युवक आए। इसमें एक एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर भूपेंद्र चावला की कनपटी पर लगा दी। घबराए बुकसेलर ने आवाज लगाई और बेहोश हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकजुट हो गए।
विज्ञापन


भीड़ जुटती देख कर बदमाश वहां से फरार होने लगे। आस-पड़ोस के लोग इन बदमाशों के पीछे भागे। जिसमें लोगों ने एक आरोपी को काबू कर लिया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने इस बीच पुलिस को 100 नंबर पर फोन भी किया।

लोगों ने भूपेंद्र के पास जाकर देखा तो वह बेहोश मिला। बुक सेलर भूपेंद्र चावला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भूपेंद्र चावला के पार्टनर सुशील अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पड़ोस के लोग सुशील अग्रवाल के साथ आरोपी गांव सिसाय बोलान निवासी युवक को अर्बन इस्टेट चौकी लेकर पहुंच गए। बाद में पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची। मौके का मुआयना करने के बाद लोगों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर भूपेंद्र सिंगला के बयान लेने का प्रयास किया। भूपेंद्र सिंगला बेहोश होने के चलते बयान दर्ज नहीं किए जा सके। चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। सुशील अग्रवाल की ओर से शिकायत मिल चुकी है।

मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह लूट का प्रयास हो सकता है। भूपेंद्र सिंगला के होश में आने के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें