फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला परिसर में रस्साकसी, छात्रों ने दिखाया दम

Sat, 26 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला गणेश चौथ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मेला परिसर में रस्साकसी का आयोजन हुआ। इंटरमीडिएट कॉलेज की आठ टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेला संस्थापक डा. गिरिराज किशोर ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन



खेल प्रतियोगिता के माध्यम से नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए श्री वार्ष्णेय विकास समिति के तत्वावधान में आयोजन हुआ। पहला स्थान पर रामवती देवी इंटर कॉलेज फैजगंज बेहटा, दूसरे स्थान पर राजेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टीम रही।


प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका में मुनेंद्र पाल वार्ष्णेय मौजूद रहे। समिति के देवेश नाथ वार्ष्णेय, विष्णु गोपाल वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, अमित रिंकू, देवेंद्र गुप्ता, दिनेश, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, सुरेश कुमार, मनोज गुप्ता मीनू, ललित किशोर गुप्ता, रवेंद्र गुप्ता रूपी, राजीव गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, केशवदेव वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें